नारायणपुर में 37 लाख के इनामी 11 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

Share this

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर में ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ के तहत 11 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है। सरेंडर किए माओवादियों में 6 पुरुष और 5 महिला माओवादी शामिल हैं। इन पर 37 लाख का इनाम घोषित था।

नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया के समक्ष सभी नक्सलियों ने सरेंडर किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 3 मिलिट्री कम्पनी सदस्य, एक एसीएम और 7 पीएम शामिल हैं। बता दें कि इस वर्ष नारायणपुर जिले में कुल 298 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। आत्मसमर्पित माओवादियों को 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया।

Share this
READ MORE  कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा