क्रॉस हिल पर दिखे खतरनाक भालू, डरावनी आवाजों से सहमें लोग 

Share this

 

डोंगरगढ़। केदारबाड़ी स्थित क्रॉस हिल शुक्रवार शाम अचानक रहस्य और डर का केंद्र बन गया। मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार चल रहा था, तभी पहाड़ी की तरफ से रोने, कराहने और सिसकने जैसी डरावनी आवाजें आने लगीं। आवाजें इतनी भयावह थी कि वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

पहाड़ी से आ रही चीखें सुन सहमे लोग

मुक्तिधाम में मौजूद लोगों को लगा कि शायद पहाड़ी पर कोई घायल है या कोई बड़ी अनहोनी हो गई है। जैसे-जैसे आवाजें तेज होती गईं, लोगों में डर और बेचैनी बढ़ती गई। कई लोग पहाड़ी की तरफ देखते रहे, लेकिन ऊपर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

मोबाइल कैमरे में कैद हुआ रहस्य

इसी दौरान केदारबाड़ी निवासी रवि पांडेय और आशीष सुमित साहू मौके पर पहुंचे। दोनों ने मोबाइल कैमरा ऑन कर आवाज की दिशा में रिकॉर्डिंग शुरू की।

जैसे ही कैमरा क्रॉस हिल की झाड़ियों और चट्टानों की ओर घूमा, पूरा रहस्य सामने आ गया। पहाड़ी पर कई भालू घूमते दिखाई दिए, जो लगातार रोने और कराहने जैसी आवाजें निकाल रहे थे।

पहली बार इतने करीब दिखे भालू, मचा हड़कंप

वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। क्रॉस हिल के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग पहली बार इतने करीब से जंगली भालुओं को देखकर हैरान रह गए। देर शाम तक पूरे डोंगरगढ़ में “क्रॉस हिल की रहस्यमयी आवाज़” चर्चा का विषय बनी रही।

सबसे बड़ा सवाल वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर उठ रहा है। शहर से लगे इलाके, मुक्तिधाम और लोगों की भीड़ के बीच जंगली भालू खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन वन विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

READ MORE  पालम अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 3 बच्चों सहित 9 की मौत; बच्चों को बचाने पहली मंजिल से फेंका
Share this