बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने बैलगाड़ी से निकाली बारात 

Share this

 

० मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे

बेमेतरा। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपनी शादी को यादगार और सामाजिक संदेश से जोड़ते हुए सादगी की अनूठी मिसाल पेश की है। विधायक आज तरुणा साहू के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लिए।

शादी से पहले विधायक की बारात पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ी पर निकाली गई, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बारात में डिप्टी सीएम अरुण साव सहित कई मंत्री और गणमान्य अतिथि बाराती के रूप में शामिल हुए।

सामूहिक विवाह समारोह के पूरे आयोजन में पारंपरिक शादी जैसा उत्साह देखने को मिला। घराती और बाराती दोनों पक्षों के लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस विशेष अवसर पर सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

विधायक दीपेश साहू का यह कदम न केवल सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है, बल्कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला भी माना जा रहा है। बैलगाड़ी में निकली बारात और सामूहिक विवाह में शामिल होकर उन्होंने सामाजिक सरोकार और परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई है।

Share this
READ MORE  मंत्री गजेंद्र यादव ने समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने किया आह्वान