निगम क्षेत्र में 2 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन | Bhoomipujan of construction works worth 2 crores in corporation area

Share this

चिरमिरी21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नगर पालिका निगम चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को 2 करोड़ 11 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसमें अधोसंरचना मद से कोरिया कॉलरी पोखरी से बाजार तक बीटी रोड नवीनीकरण कार्य लागत 12 लाख, वार्ड नं. 36, 37 व 39 डोमनहिल में बीटी रोड नवीनीकरण कार्य 74.88 लाख, बड़ा बाजार मुख्यमार्ग कालीबाड़ी से रेलवे स्टेशन तक हल्दीबाड़ी में रिटर्निंग वाल, कल्वर्ट निर्माण व फिलिंग कार्य लागत 40.93 लाख।

इसी तरह वार्ड नं. 1 मालवीय नगर में मुख्य मार्ग के किनारे फुटपाथ निर्माण कार्य लागत 10.628 लाख, वार्ड नं. 2 व 4 अनिता पेट्रोल पंप से पोड़ी ग्राउंड व गाड़ाबुड़ा तक बीटी रोड नवीनीकरण कार्य लागत 49.13 लाख। इसी प्रकार 15वें वित्त आयोग से वार्ड नं. 1 जगन्नाथ मंदिर के पास सीसी रोड व रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य लागत 23.95 लाख का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान निगम सभापति गायत्री बिरहा, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह समेत एमआईसी सदस्य एल्डरमेन, पार्षद व निगम कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  CG में बाघ ने 3 युवकों पर किया हमला, 2 की मौत, 1 घायल