बाइक की टक्कर से घायल ग्रामीण अंबिकापुर रेफर, चालक पर केस | Rural Ambikapur referee injured in bike collision, case on driver

Share this

बैकुंठपुर21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बाइक से घर लौट रहे ग्रामीण को विपरीत दिशा से लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाकर आ रहे चालक ने ठोकर मार दिया। इससे ग्रामीण बाइक समेत सड़क पर गिर गया। भाई मणि शंकर चक्रधारी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में आरोपी बाइक चालक संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 24 जनवरी की शाम करीब 6 बजे शिव शंकर बैकुंठपुर से अपने घर बाइक से लौट रहा था, लेकिन जमगहना की ओर से बाइक क्रमांक सीजी- 04-एनएम-6640 के चालक संदीप ने तेज व लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए सामने से ठोकर मारकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। बाइक की ठोकर से ग्रामीण मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया।

आसपास के ग्रामीण मनोज, महेंद्र, शैलेश, रूपेश्वर ने घर वालो का सूचना दी और 108 को कॉल कर बुलाया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल से डाक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सहकर्मी युवक काम के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म; बोला- किसी से बताई तो बदनाम कर दूंगा | Rajnandgaon Bank Employee Rape Case; Woman Blackmailed By Co-Worker