
भिलाई2 घंटे पहले

- कॉपी लिंक

सुरक्षा व्यवस्था न होने से रुकी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में कमी के चलते जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में यात्रा रोक दी गई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षा अभाव के चलते इस यात्रा को कश्मीर पहुंचने से पहले रोकना पड़ा। बिना सुरक्षा आगे बढ़ने में खतरे को देखते हुए राहुल गांधी ने यह फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि, जम्मू कश्मीर में यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और भीड़ को संभालने वाले पुलिस वाले कहीं नजर नहीं आ रहे थे। यात्रा में सुरक्षाकर्मी बहुत असहज थे। इसलिए यात्रा अचानक रोकनी पड़ी। यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है। इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए खुद राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मी बहुत असहज महसूस करने लगे थे। उनकी आग्रह पर राहुल गांधी ने अपनी यात्रा को वहीं पर रोक दिया।

नदारद रही सुरक्षा फोर्स और जम्मू कश्मीर पुलिस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो इस हकीकत को दिखाता है। उस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सिक्योरिटी को लेकर इंतजाम न के बराबर दिख रहे हैं। दूर तक कोई पुलिस वाला नजर नहीं आ रहा है। ना ही कोई सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर दिखा है। अब तक की यात्रा में यह पहली बार हुआ है। राहुल गांधी ने साफ कह दिया है कि उनकी यात्रा आगे बढ़ेगी और वो उम्मीद करते है कि कल या परसों ऐसा नहीं होगा।
