
बालोद6 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। सुबह ठंड और दोपहर में गर्मी व उमस का अहसास हुआ। अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। धूप खिली रही।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि जिले सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवा के आगमन निम्न स्तर पर लगातार दक्षिण दिशा से हो रहा है।
इस वजह से न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 28 जनवरी को मौसम मुख्यत शुष्क रहने की संभावना है। अधिकांश समय के लिए धूप खिलेगी। कुछ समय के लिए बादल छाए रहने के आसार है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है।
खबरें और भी हैं…
