ग्वालियर एयरबेस से उड़े एयरफोर्स के “सुखोई” और “मिराज” फाइटर आपस में टकराए, लगी आग, भरतपुर और मुरैना में गिरे

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 28 जनवरी। आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकरा कर क्रैश हो गए। अब तक की सूचना के मुताबिक, दोनों विमानों के दो अलग-अलग जगहों पर गिरने का आशंका जताई जा रही है। एक राजस्थान के भरतपुर में और दूसरे के मध्यप्रदेश के मुरैना में गिरने की खबर आ रही है।
मुरैना कलेक्टर ने कहा कि तीन में से दो पायलट को बचा लिया गया है। हादसे के शिकार हुए दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। वायुसेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने दोनों लड़ाकू विमानों के पायलटों के बारे में पूछा है, साथ ही वे पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सुखोई-30 में दो पायलट और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट में एक पायलट था। प्लेन में आसमान में ही आग लग गई और देखते ही देखते जलता हुआ फाइटर जेट गिर गया। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे स्टेशन भी है।

Share this
READ MORE  PM मोदी ने जगदलपुर में कहा: 5 साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया, अब एक ही आवाज आ रही है ‘अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’