पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक की ली जान; फिर कुएं में फेंकी लाश | Father kills daughter’s boyfriend after seeing daughter in objectionable position with boy in Vadrafnagar

Share this

बलरामपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्साए पिता ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। 17 जनवरी की रात युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद बुधवार 18 जनवरी को 6 आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र की वाड्रफनगर चौकी इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम लोधी निवासी कुलदीप खैरवार (22 वर्ष) दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही त्योहार मनाने के लिए वो घर लौटा था। उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस के गांव की एक युवती से चल रहा था। मकर संक्रांति (15 जनवरी) की रात उसने दोस्तों के साथ शराब पी और प्रेमिका के घर चला गया। इस दौरान युवती के माता-पिता घर पर नहीं थे। रात में युवती के दो रिश्तेदारों घनश्याम और नंगा झोरी को किसी युवक के आने बात पता चली, तो वे दीवार फांदकर घर में घुसे। यहां उन्होंने युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी बेदम पिटाई की और घर से बाहर निकाला।

कुएं से निकाली गई लाश।

कुएं से निकाली गई लाश।

बाहर रवि, विजय और हरि खैरवार भी खड़े थे, उन्होंने भी युवक को बेदम पीटा। मारपीट के बाद उन्होंने युवक कुलदीप को पकड़ रखा था और मामले की जानकारी युवती के पिता को दी। युवती का पिता घर पहुंचा और टांगी से युवक के गर्दन पर 3-4 बार वार कर उसकी हत्या कर दी।

कुएं में फेंक दी लाश

युवक की हत्या करने के बाद सबूत छिपाने के लिए सभी ने मिलकर युवक का शव उसके गांव लोधी में ले जाकर एक कुएं में फेंक दिया। इधर दूसरे दिन भी घर नहीं पहुंचने पर युवक के परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन तीसरे दिन भी उसका पता नहीं चला।

युवक की लाश।

युवक की लाश।

प्रेमिका ने थाने पहुंचकर दी सूचना

इसी बीच 17 जनवरी को प्रेमिका वाड्रफनगर चौकी पहुंची और प्रेमी के साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्परता दिखाते हुए तुरंत गांव पहुंची और कुएं से युवक का शव निकलवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

हत्या में इस्तेमाल हथियार।

हत्या में इस्तेमाल हथियार।

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के पिता समेत उसके 6 रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में मृत युवक के दोस्तों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है, जो युवक को उसके घर से साथ लाया था। पुलिस उसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपियों में आरोपी पिता राम सिंह गोंड, रवि, विजय, हरि खैरवार, घनश्याम और नंगा झोरी शामिल हैं। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

CG में 18 बार चाकू मारकर लड़की का मर्डर

कोरबा जिले में एक महीने पहले पंप हाउस कॉलोनी में दिनदहाड़े शनिवार को एक युवती की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई थी। डायल 112 की टीम घर में खून से लथपथ पड़ी युवती को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला CSEB पुलिस चौकी का है। आरोपी ने घर में घुसकर 18 बार उसके शरीर में वार किए हैं। माना जा रहा है कि युवती के शरीर में चाकू से हमला किया गया है।

पुलिस को जांच के दौरान कमरे से अस्तव्यस्त हालत में युवती के कपड़े और आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं, जिससे प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। CSP विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि पंप हाउस कॉलोनी के आवास क्रमांक M- 271 में बुधराम पन्ना अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी DAV स्कूल में आया का काम करती है। शनिवार को स्कूल में एन्युअल फंक्शन था, जिसके लिए मां अपने 18 साल के बेटे नितेश के साथ सुबह जल्दी चली गई थी। वहीं बुधराम पन्ना मजदूरी करता है, वो भी अपने काम पर निकल गया था।

घर में 20 साल की बेटी नील कुसुम पन्ना अकेली थी। मां को स्कूल छोड़कर जब बेटा नितेश 11 बजे घर पहुंचा, तो सामने का जालीदार दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब बहन ने कोई जवाब नहीं दिया, तो नितेश घर के पिछले हिस्से में पहुंचा। पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। वो वहां से अंदर घुसा, तो कमरे में बहन की लाश पड़ी हुई मिली। उसके चेहरे के ऊपर तकिया रखा हुआ था। भाई ने तुरंत अपने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पिता बुधराम तुरंत घर पहुंचा और बेटी के शव को देख पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़िए

धमतरी में शादीशुदा गर्लफ्रेंड की डंडे से पीट-पीटकर हुई थी हत्या

धमतरी जिले के मगरलोड तहसील ऑफिस के सामने 12 दिसंबर को प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। प्रेमिका रेशमी साहू (26 वर्ष) शादीशुदा थी, हालांकि पति के छोड़ देने के बाद वो अपने मायके मगरलोड में आकर रह रही थी। रेशमी साहू वार्ड क्रमांक 15 मथुरा नगर मगरलोड में रहती थी। वहां वो जीवनयापन के लिए चाय की दुकान लगाती थी।

उसकी चाय की दुकान में खिसोरा के रहने वाले शत्रुघ्न साहू का आना-जाना था। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और उनमें प्रेम संबंध बन गया। इस बीच शत्रुघ्न को अपनी प्रेमिका रेशमी के चरित्र पर संदेह करने लगा। उसे लगता था कि उसका अवैध संबंध अन्य लोगों के साथ भी है। इसे लेकर दोनों के बीच धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

बिलासपुर में पत्थर से सिर कुचलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला था

बिलासपुर में 2 हफ्ते पहले एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। उसे शक था कि लड़की किसी और से बात करती है, वह किसी और से मिलती भी है। जिसके चलते पहले प्रेमी ने प्रेमिका से विवाद किया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का बापू नगर निवासी यश खुसरैल(19) से प्रेम प्रसंग था। दोनों काफी बातें किया करते थे। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था। वह लड़की पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर वह उससे कई बार झगड़ा भी कर चुका था।

बताया गया कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया।पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  पति को घर जमाई बनाकर रखा, ससुराल में दुर्व्यवहार और पिटाई भी, हाईकोर्ट ने कहा- यह क्रूरता... तलाक का फैसला बरकरार | Kept husband as son-in-law, misbehavior and beating in in-laws house, High Court said- this cruelty... Divorce decision upheld