CM भूपेश बघेल ने फोन पर जाना हालचाल जाना, फीवर और पेट दर्द की शिकायत | CM Bhupesh Baghel inquired about his condition over the phone, complained of fever and stomach ache.

Share this

रायपुर43 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज का इलाज जारी। - Dainik Bhaskar

संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज का इलाज जारी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बलरामपुर जिले के विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीवन ज्योति अस्पताल से किसी बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत बिगड़ने पर CM भूपेश बघेल ने फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों की स्पेशल टीम उनका इलाज कर रही है। चिंतामणि महाराज टीएस बाबा के समर्थकों में माने जाते हैं।

4 दिन पहले CM के सामने जताई थी नाराजगी

CM भूपेश बघेल तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करने बलरामपुर पहुंचे थे। उनके साथ कैबिनेट के अन्य मंत्री भी मंच पर बैठे हुए थे। इस दौरान चिंतामणि महाराज ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जताई थी। दरअसल कार्यक्रम के दौरान मंच के पीछे लगे फ्लैक्स और पोस्टर में मुख्यमंत्री के साथ केवल एक ही विधायक का फोटो लगा था। चिंतामणि महाराज का फोटो पोस्टर में नहीं लगाया गया था। जिसके कारण वे नाराज हो गए थे।

साल 2017 में अपने विधानसभा क्षेत्र के एक अस्पताल की जर्जर हालत होने पर वे इसमें सुधार की मांग कर रहे थे। अस्पताल में जगह-जगह से पानी टपक रहा था। साथ ही उसकी छत भी गिर रही थी, तो चिंतामणि महाराज ने अपने कई समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन करते हुए खुद अस्पताल में सांकेतिक तौर पर भर्ती हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  साय कैबिनेट की बैठक, महतारी वंदन योजना पर लगी मुहर, तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब संग्रहण दर 5500 रुपए