स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका से कट्टे की नोक पर लूट, नकाबपोश युवक पर्स लेकर फरार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर एक महिला शिक्षिका के साथ कट्टा की नोक पर लूटपाट की। जब पीड़िता और ई-रिक्शा चालक ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षिका योगिता ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर भिलाई 3 लौट रही थीं। रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी ई-रिक्शा को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने हथियार (कट्टा) दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और लूटपाट को अंजाम देने लगे। जब शिक्षिका और चालक ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट की और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बदमाशों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बेखौफ अपराधी अब खुलेआम वारदात कर रहे हैं। पुलिस और कानून का डर नहीं रह गया है।

Share this
READ MORE  दुर्ग जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम अम्बेडकर नगर में होगा शुरू, 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल