खैरागढ़ विश्वविद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों को नमन कर लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० कुलपति प्रो लवली शर्मा ने किया ध्वजारोहण

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

खैरागढ़। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व. राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह, स्व. रानी पद्मावती देवी एवं राजकुमारी इन्दिरा सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। इसके पश्चात कुलपति ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा आकाश में गुब्बारे छोड़े। ध्वजारोहण के पश्चात कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा का प्रभारी कुलसचिव, अधिष्ठातागण, शिक्षक संघ, संगतकार संघ, कर्मचारी संघ एवं कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने विश्वविद्यालय परिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक विश्वविद्यालय के रूप में हमारा दायित्व केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना भी है, जो राष्ट्र के विकास, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी में सक्रिय योगदान दे सकें। उन्होंने सभी से विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

READ MORE  नारायणपुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद,दो घायल

 

खेल प्रतियोगिताएं

 

स्वतंत्रता दिवस पर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। स्पून रेस में हर्ष ने प्रथम, पवन ने द्वितीय तथा वंदना मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पीड वॉक प्रतियोगिता के विद्यार्थी वर्ग में पीयूष प्रथम, पवन द्वितीय एवं आकाश यादव तृतीय स्थान पर रहे। कर्मचारी वर्ग के पुरुष वर्ग में राजू कश्यप ने प्रथम तथा मनीष कुलकर्णी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं महिला वर्ग में लता प्रथम एवं मनीषा द्वितीय स्थान पर रहीं। स्नैच गेम प्रतियोगिता दो वर्गों के बीच हुई। विद्यार्थी वर्ग में लिपाक्षी मस्कोले, इशिका मित्र, रूपेश तेंदुलकर, डेरहु, पवन कुमार, अंजलि नामदेव, समिग्या जैन तथा लुमेश कुमार शामिल रहे वहीं गैर शिक्षक कर्मचारी वर्ग में सीपी गायकवाड, मनीष कुलकर्णी, कौशल जैन, कन्हैया यादव, राजू कश्यप, हर्षल जैन, रिचा तिवारी तथा मनीषा भांडेकर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी वर्ग विजयी रहे। इन प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

टंकण एवं सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

 

विश्वविद्यालय में नवाचार के तहत गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए एकल वर्ग में हिन्दी टंकण प्रतियोगिता तथा समूह प्रतिभागिता के अंतर्गत सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा की अध्यक्षता में 17 जून को किया गया था। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। हिन्दी टंकण एकल प्रतियोगिता में श्रीमती ऋचा तिवारी डाटा एंट्री ऑपरेटर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कन्हैया लाल यादव सहा. ग्रेड 3 ने द्वितीय तथा दीपक जतेरे सहा. ग्रेड 3 एवं संतोष श्रीवास स्टेनोग्राफर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

READ MORE  महादेव सट्टा एप संचालन कर रहे 2 कथित पत्रकार सहित 4 के खिलाफ FIR दर्ज 

सामान्य प्रश्नोत्तरी समूह प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजू सिंह कश्यप, श्रीमती ज्योति रानी झा, प्रतीक टहनगुरिया एवं ओम शंकर हिरवानी रहे। द्वितीय स्थान पर डोमन लाल बोगा, कन्हैया लाल यादव, संतोष श्रीवास एवं श्रीमती ऋचा तिवारी रहे। तृतीय स्थान पर दीपक जतेरे, श्रीमती मनीषा भान्डेकर, ओम प्रकाश बागड़कर एवं शलभ मिश्रा रहे। समारोह के दौरान सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पूरे आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बनाए रखा तथा राष्ट्रहित एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share this