नारायणपुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद,दो घायल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नारायणपुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद, दो घायल

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

नारायणपुर। अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में ब्लास्ट होने से आईटीबीपी दो जवान शहीद हो गए, वहीं दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

 

जानकारी के अनुसार, आईईडी ब्लास्ट से आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान महाराष्ट्र के रहने वाले अमर पनवार और आंध्रप्रदेश के रहने वाले के. राजेश शहीद हुए हैं। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को दोनों घायल जवानों के साथ हेलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान से लौट रही थी। यह जानकारी नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने दी।

Share this
READ MORE  बालोद जिले में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट खराब, 8 प्राचार्य सस्पेंड, 14 का इंक्रीमेंट रोका