दुर्ग नगर निगम में नवपदस्थ आयुक्त आईएएस लीना कोसम ने संभाला कार्यभार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० महापौर अलका बाघमार से की सौजन्य मुलाकात

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग में गुरुवार को वर्ष 2020 बैच की आईएएस अधिकारी लीना कोसम ने आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। इस अवसर पर निगम के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त लीना कोसम ने नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बारी-बारी परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से उनके विभागों में संचालित कार्यों, योजनाओं एवं वर्तमान प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों को समयबद्ध एवं बेहतर तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया।

 

मूलभूत सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता पहली प्राथमिकता : आयुक्त

 

न‌ए आयुक्त ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि शहरवासियों तक मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम से जुड़े विभिन्न कार्यों को समझने के साथ ही शहर की आवश्यकताओं और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कर्मचारियों के वेतन भुगतान एवं ट्रांसफर, ग्रेच्युटी तथा पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, स्वास्थ्य विभाग सहित निगम के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली।

आयुक्त ने अधिकारियों से विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों की स्थिति और उन्हें पूर्ण करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में संक्षित जानकारी ली एवं सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक लेने की बात कही।

READ MORE  बीजेपी विधायक के बेटे पर ‘हिट-एंड-रन’ का मामला दर्ज, बाइक सवार पर चढ़ाई कार

महापौर अलका बाघमार से की सौजन्य मुलाकात

पदभार ग्रहण करने के बाद लीना कोसम ने महापौर अलका बाघमार से सौजन्य मुलाकात की। वह महापौर कक्ष पहुंचीं, जहां महापौर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं एल्डरमेन मौजूद रहे।

नए आयुक्त के स्वागत के अवसर पर निवृतमान आयुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, पंकज साहू, आरके बोरकर, दुर्गेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अनिल सिंह सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this