छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 38 एक्टिव केस, कोरोना के 2 मरीज; स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराएं नहीं, लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 152 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज अभी एक्टिव हैं। कोरोना के भी 2 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा स्थिति को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल और मेकाहारा में पर्याप्त व्यवस्था की गई है।मंत्री के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए पहले लगाए गए डोज के कारण लोगों में इम्यून पावर बना हुआ है।

152 में से 114 मरीज हुए स्वस्थ

 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक 152 मामले सामने आए हैं। इनमें से 114 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 38 मरीजों का इलाज चल रहा है।इसके अलावा कोरोना संक्रमण के भी दो मामले सामने आए हैं।

लक्षणों को नजरअंदाज न करें

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। लक्षण महसूस होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लें।स्वास्थ्य विभाग का जोर फिलहाल लोगों को जागरूक करने, समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराने पर है।

READ MORE  सरकार ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय, प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही होगी तय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share this