सरकारी व निजी भवनों में तिरंगा झंडा फहराया, दिखा देशभक्ति का जज्बा | Tricolor flag hoisted in government and private buildings, showed the spirit of patriotism

Share this

डौंडीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार को डौंडी अंचल में गणतंत्र दिवस देश भक्ति के साथ मनाया । नगर के सरकारी तथा निजी भवनों में झंडा रोहण किया गया। जनपद पंचायत कार्यालय डौंडी में अध्यक्ष बसंती दुग्गा ने ध्वजारोहण किया। जनपद पंचायत डौंडी के सीईओ अविनाश ठाकुर ने कहा कि हमारा संविधान 1950 में लागू हुआ। हमारे देश के नागरिकों को अन्य देश के मुकाबले अधिक अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें।

जनपद उपाध्यक्ष पुनीतराम सेन, जनपद सदस्य हेमबती कुलदीप, यशराम राणा, टेमिन निषाद, ललिता पोर्ते, रमिता मरकाम, निर्मला कौडों, मनरेगा अधिकारी योगेश देवांगन सहित जनपद के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। अवारी नाला गौशाला और गायत्री भवन डौंडी में भी गणतंत्र दिवस मनाया। गोपाल गौ रक्षा सेवा सदन आवारी नाला डौंडी में बीएस मरकाम ने ध्वजारोहण किया गया। व्यवस्थापक जीवन धनकर, कोषाध्यक्ष बीएल वैष्णव, उप कोषाध्यक्ष अंकित तिवारी, सुकालू कोठारी, रामेश्वर, अनीता, टेकराम साहू मौजूद रहे।

शिशु मंदिर घोटिया में गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी मनाया:
गायत्री भवन डौंडी में ध्वजारोहण अमेरिका बाई निषाद ने की। गायत्री परिवार के पीएल सोनवानी, सुभद्रा सोनवानी, कुलेश भारद्वाज, बीएल वैष्णव, उपस्थित रहे । नगर के विवेकानंद विद्यालय में भी झंडारोहण किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर घोटिया में गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य युधिष्ठिर साहू ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती माता की पूजन व हवन किया। कार्यक्रम में गोवर्धन सिंह कोर्राम, नरेंद्र कुमार साहू, भोजकुमार साहू मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  टीम इंडिया के मैच से पहले 6 गुना दामों पर बेच रहे थे टिकटें, 22 टिकट की गई जब्त | India New Zealand match ticket black marketing in Raipur 9 ticket brokers arrested