
बालोदएक घंटा पहले

- कॉपी लिंक
शासकीय उमा विद्यालय घीना में शाला प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में विद्यालय की आवश्यकता, सदस्यों को ग्राम ग्रुप में जोड़ना, माताओं को भी गुणवत्ता परक शिक्षा में जोड़ना, अर्धवार्षिक परीक्षा तथा बेसलाइन परीक्षा परिणाम पर चर्चा की गई।

शाला अनुदान, आय- व्यय की जानकारी दी गई। तीन वर्षीय शाला विकास की योजना, कमजोर व लंबे समय से अनुपस्थिति वाले बच्चों को नियमित उपस्थित करने की रणनीति, उपचारात्मक शिक्षण, विशेष कोचिंग तथा हस्तलेखन में सुधार के लिए प्रयास, पुस्तकालय का नियमित उपयोग, संसाधनों का बेहतर उपयोग, शाला सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करना तथा ग्रीष्म काल में समर कक्षा की तैयारी आदि मुद्दों पर निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र निषाद, खिलुराम कोठारी, सरपंच बिंदु तारम घीना, निर्मला तारम, कुलेश्वर प्रसाद सिन्हा, बिंझवार तारम आदि मौजूद रहे।
