तेज आवाज में बज रहा था डीजे, वाहन सहित सिस्टम जब्त, भट्टी पुलिस की कार्रवाई

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर। सेक्टर-4 पांडे चौक, भिलाई में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे/साउंड सिस्टम बजाने की सूचना पर भिलाई भट्टी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की तथा वाहन एवं साउंड सिस्टम जब्त किया। रात्रि करीब 9:40 बजे थाना भिलाई भट्टी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-4 पांडे चौक के पास माजदा वाहन में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे/साउंड सिस्टम बजाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मौके पर तनिष चौधरी (24) न्यू खुर्सीपार निवासी द्वारा माजदा वाहन क्रमांक CG 07 LX 8552 में 6 नग डीजे साउंड बॉक्स लगाकर अत्यधिक तेज आवाज में संचालन करना पाया गया। डीजे संचालन के संबंध में वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर कोई अनुमति नहीं होना लिखित रूप में बताया गया।

उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 15 के अंतर्गत पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके से माजदा वाहन, 6 नग डीजे साउंड बॉक्स एवं एक नग एम्पलीफायर जब्त कर इस्तगाशा क्रमांक 01/2026 तैयार किया गया। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष नियमानुसार बॉन्ड जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्टी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, डीजे एवं साउंड सिस्टम संचालकों से अपील करती है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन के संबंध में निर्धारित समय, ध्वनि सीमा एवं अनुमति संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। बिना अनुमति अथवा निर्धारित मानक से अधिक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर सार्वजनिक शांति एवं नागरिकों की सुविधा प्रभावित न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

READ MORE  छत्तीसगढ़ से भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
Share this