हसदेव नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, भंवर में फंसने से हुआ दर्दनाक हादसा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जांजगीर-चांपा। पिकनिक मनाने निकले तीन युवकों के लिए हसदेव नदी का सफर जानलेवा साबित हुआ। देवरी चिचोली गांव के पास नदी में नहाने और तैरने के दौरान तीनों युवक भंवर में फंस गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे युवक

घटना पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी चिचोली गांव की है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सरकंडा इलाके से कुछ युवक पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। इसी दौरान वे हसदेव नदी में तैरने लगे। नदी के बीच बने भंवर की चपेट में आने से तीन युवक उसमें फंस गए। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गए।

 

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम रवाना

 

घटना की जानकारी देवरी के कोटवार ने पंतोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर सेना की बचाव टीम को मौके के लिए रवाना किया है। नदी में डूबे युवकों की तलाश और रेस्क्यू का काम जारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत के साथ भोरमदेव में की पूजा अर्चना