Asian Games: भारत की गोल्ड-सिल्वर पर निशाना, सुरुचि- कमलजीत ने जीता दूसरा स्वर्ण

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

एशियन गेम्स आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स का आज सातवां दिन है। भारत के लिए दिन की शुरुआत शानदार रही। शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण दिलाया। इसके बाद पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

शूटिंग में भारत को दूसरा गोल्ड

 

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए, जो एशियन रिकॉर्ड है। भारत ने दक्षिण कोरिया को 6.6 अंकों के अंतर से पीछे छोड़ा। दक्षिण कोरिया को सिल्वर और ईरान को ब्रॉन्ज मिला।

 

फाइनल का नतीजा:

 

भारत – 484.6 अंक, गोल्ड

दक्षिण कोरिया – 478.0 अंक, सिल्वर

ईरान – 415.8 अंक, ब्रॉन्ज

इंडोनेशिया – 349.4 अंक

 

50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में सिल्वर

 

भारत ने शूटिंग में एक और पदक अपने नाम किया। 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया है।

 

टेबल टेनिस: यशस्विनी तीसरे राउंड में पहुंचीं

 

महिला सिंगल्स में यशस्विनी घोरपड़े ने सीरिया की हेंड जाजा को 11-5, 11-5, 11-8, 8-11, 11-4 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बना ली। अगले दौर में उनके सामने जापान की मिवा हारिमोटो की चुनौती हो सकती है।

READ MORE  जिस घर में सियान का सम्मान, वहाँ कभी नहीं आती विपत्ति: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 

वहीं पुरुष डबल्स में मानव ठक्कर और मानुष शाह को जापान के टोमोकाजु हारिमोटो और हिरोटो शिनोजुका के खिलाफ 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।

 

भारत की पदक तालिका में लगातार इजाफा

 

छठे दिन का समापन भारत के 17 पदकों के साथ हुआ था। उपलब्ध ताजा पदक तालिका में भारत के खाते में 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज दर्ज हैं।

 

शूटिंग में मिले आज के गोल्ड और सिल्वर के बाद भारतीय दल की पदक संख्या में और इजाफा हुआ है।

Share this