भिलाई को मिली 50 इलेक्ट्रिक बसें, अगले महीने से चलेंगी 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाईनगर। प्रदेश की शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुलभ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भिलाई शहर के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से प्रथम चरण में अगले महीने से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए विभिन्न मार्गों का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को किफायती दरों पर सुरक्षित एवं सुविधाजनक यातायात सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रतिदिन आवागमन करने वाले नौकरीपेशा नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, श्रमिकों एवं अन्य यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से यातायात दबाव में कमी आने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए तैयार रूट चार्ट में दुर्ग, भिलाई, रायपुर एवं आसपास के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

 

इसके अंतर्गत दुर्ग बस स्टैंड से बेरला बस स्टैंड, दुर्ग रेलवे स्टेशन से गुण्डरदेही, दुर्ग रेलवे स्टेशन से चंदूलाल अस्पताल, दुर्ग बस स्टैंड से पावर हाउस बस स्टैंड, दुर्ग बस स्टैंड से साजा बस स्टैंड तथा दुर्ग बस स्टैंड से गंडई बस स्टैंड, दुर्ग रेलवे स्टेशन से पाटन, दुर्ग बस स्टैंड से उतई, दुर्ग रेलवे स्टेशन से रायपुर बस स्टैंड, दुर्ग रेलवे स्टेशन से रायपुर एयरपोर्ट, दुर्ग रेलवे स्टेशन से नया रायपुर तथा दुर्ग रेलवे स्टेशन से उतई तक इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित करने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। इन मार्गों पर ई बस सेवा प्रारंभ होने से यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

READ MORE  Big News : आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 14 यात्री
Share this