
दुर्ग न्यूज, 6 फरवरी। दुर्ग जिला क्षेत्र के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उतई टेम्पो स्टैंड, बोरसी मार्केट, कसारीडीह चौक, रायपुर नाका और हनौदा में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए

सीएसपी बैंकर वैभव रमणलाल (आईपीएस) और टीम ने सट्टा खेलने वाले खिलाड़ियों और खिलवाने वाले खाईवाल समेत लगभग चार दर्जन से ज्यादा आरोपियों को पकड़ थाना लाया गया है।
सीएसपी बैंकर वैभव रमणलाल ने बताया कि इस सरप्राइज़ कार्रवाई में 5 जगहों पर एक ही समय दबिश देकर टीम ने 50 से ज्यादा सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग 56 हजार रूपये, सट्टा पट्टी और बहीखाता जब्त कर सभी को थाना लाया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है।

