वरिष्ठ साहित्यकार निगम को संत कवि पवन दीवान स्मृति सम्मान

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंचल के साहित्यकार अरुण कुमार निगम को संत कवि पवन दीवान स्मृति सम्मान प्रदान किया है। संस्कृति विभाग के सौजन्य से छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति, समता कालोनी रायपुर में शुक्रवार को सम्मानित किया गया।
दुर्ग निवासी निगम को यह सम्मान जनकवि कोदूराम “दलित” और लक्ष्मण मस्तुरिया की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ी काव्य को छन्दों के श्रृंगार से समृद्ध करने, स्वयं की काव्य प्रतिभा, आलोचक दृष्टि और छत्तीसगढ़ी के लिए सृजनशीलता से छत्तीसगढ़ी साहित्य को समृद्ध करने में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस दौरान प्रदेश केे कृषि मंत्री रवींद्र चौबे व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  डेटिंग फ्रॉड, आरोपी कपल को दुर्ग लेकर आई पुलिस, कैफे खोलने का बना रखा था प्लान