संगमा ने ली मेघालय सीएम की शपथ, दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

Share this

 

शिलांग,7 मार्च। NPP नेता कोनराड के. संगमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे दूसरी बार सीएम बने हैं।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के नेता कोनराड के. संगमा दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोनराड के. संगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को संगमा और एनपीपी के प्रेस्टोन तिनसोंग और भाजपा के एलेक्जेंडर लालू हेक सहित 12 विधायकों को मंत्रिपरिषद के सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई।

पीएम मोदी सुबह विमान से गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य तथा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से वह एक हेलीकॉप्टर से शिलॉन्ग रवाना हो गए।

Share this
READ MORE  मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, 100 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या