गीतों भरी फुहार में जमकर गाये औऱ झूमे गायक कलाकार, छत्तीसगढ़ मंच के होली मिलन समारोह में दुर्ग के कलाकारों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले रविवार को श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में शहर के समस्त गायक कलाकारों का होली मिलन समारोह हुआ। गायक कलाकारों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी तथा सभी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, दिनेश जैन एवं तुलसी सोनी ने बताया कि शहर में गीत-संगीत को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत छत्तीसगढ़ मंच ने परंपरा निभाते हुए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी गायकों को आमंत्रित कर गीत प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जाता है। मुख्य अतिथि समाजसेवी रघुनंदन लाल श्रीवास्तव, विमल तिवारी एवं प्रसिद्ध शायर शाद भाई थे। गीतों भरी होली मिलन समारोह में उपस्थित शहर के समस्त गायक कलाकार गीतों की प्रस्तुति देते हुए जमकर थिरके। गायक कलाकारों में साबिर खान, गुलाब चौहान, तुलसी सोनी, त्रिलोक सोनी, कोशिश ग्रुप के संचालक जाहिद अली , बहादुर अली थारानी रैंन ड्राप के प्रमुख राजेश जैन सराफ, साईं म्यूजिकल ग्रुप के प्रमुख हाजी मिर्जा साजिद बेग, आलोक नारंग, जया भारद्वाज, पियूषा मनहरे, परवीन खान, किशोर जैन सराफ, दीपक शर्मा ,जाबिर भाई, कमलेश राजपुरोहित, मोहम्मद मतीन, सतीश सोनी, अविनाश तिवारी, यूसुफ कुरैशी, रितेश सेन, मुश्ताक अहमद, हरीश सोनी ,मनोज नामदेव, शेख ज़हीर, युसूफ भाई, सहित काफी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  गार्डन में प्रेमी संग पहुंची लड़की ने कहा - जाएं तो जाएं कहां..? प्रेमी ने कहा - "विधायकजी आपने तो OYO भी बंद करवा दिया"