श्रीश्री रविशंकर ने किए महाकाल के दर्शन, ई-कार्ट में बैठकर किया महाकाल महालोक का भ्रमण

Share this

उज्जैन,26 मार्च। विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार शाम आध्यात्मिक गुरु व आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने उनका सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने ई-कार्ट में बैठकर श्री महाकाल महालोक का भ्रमण किया। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ई-कार्ट चलाई।

संध्या आरती के बाद महाकाल मंदिर पहुंचे श्रीश्री रविशंकर वीआईपी गेट से मंदिर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल को पुष्प अर्पित किए तथा भेंट चढ़ाई। पुजारियों ने उन्हें माला पहनाई तथा मंदिर के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कुछ देर नंदी हॉल में बैठकर भगवान के दर्शन किए। यहां पुजारियों ने उन्हें शांति पाठ सुनाया। प्रशासक द्वारा सम्मान किए जाने के बाद वे महाकाल महालोक का भ्रमण करने पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में अनुयायी भी मंदिर आए थे।

Share this
READ MORE  बेमेतरा जिला अलर्ट पर, धारा 144 जारी, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर, अफवाह फ़ैलाने, फारवर्ड करने पर एडमिन समेत संबंधित पर कडे़ एक्शन के निर्देश