मुख्यमंत्री गहलोत समेत पूर्व सीएम कोरोना की चपेट में

Share this

देशभर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। गहलोत के अलावा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे भी कोरोना से संक्रमित हैं। दोनों ही नेताओं ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है। देश भर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मास्क पहनना यहां अनिवार्य

बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए एक बार फिर से कुछ राज्यों में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। इन राज्यों में दिल्ली से सटे हरियाणा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में सरकारों ने मास्क लगाना जरूरी अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में संभावना है कि दिल्ली में भी जल्द ही अनिवार्य रूप से मास्क पहनने वाले दिन लौटेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,038 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 21,179 हो गई है।

सोमवार को कोरोना की वजह से दिल्ली और पंजाब में दो-दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड में 1-1 मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,901 हो गई है।

मास्क को लेकर नए नियम ?

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य में 100 से ज्यादा की संख्या में लोगों के एकत्रित होने वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। यानी जिस जगह पर 100 से ज्यादा लोगों का जमावड़ा होगा वहां पर मास्क लगाना जरूरी है। इसके अलावा राज्य में मेडिकल के फील्ड से जुड़े सभी लोगों को मास्क पहनना होगा। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी है। इसके अलावा सर्दी-खांसी वाले मरीजों को अनिवार्य रूप से टेस्ट करवाने की सलाह दी गई है।

READ MORE  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार आएंगी छत्तीसगढ़, जानिए उनके प्रवास की डिटेल

महाराष्ट्र में सरकार ने सतारा जिले के सरकारी दफ्तरों और ट्रस्ट वाले दफ्तरों के साथ-साथ कॉलेजों और बैंकों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। तमिलनाडु सरकार ने भी लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए 1 अप्रैल से राज्य के अस्पतालों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। देश में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 21,179 है जिनका इलाज चल रहा है।

Share this