छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूल की छुट्टियां 26 जून तक बढ़ी, भीषण गर्मी के चलते CM ने दिए आदेश

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 14 जून। छत्तीसगढ़ में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को इस वर्ष 26 जून तक बंद रखने के निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दिए हैं। सीएम के इस आदेश की वजह भीषण गर्मी को बताई गई है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान 15 जून तक के लिए किया गया था लेकिन इस वक्त कई जिलों में गर्म हवाएं चल रही है और लू के हालात हैं। 16 जून से स्कूल खोलने पर स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता था। इसलिए मुख्यमंत्री ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। राज्य शासन की ओर से आंशिक संशोधन करते हुए 26 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गर्मी और लू से सुरक्षा जरूरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के बीच प्रदेश में गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है इसलिए स्कूलों को 27 जून से खोलना बेहतर होगा। छुट्टियां बढ़ने के बाद प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल अब 27 जून से खोले जाएंगे।

Share this
READ MORE  IAS रानू साहू सस्पेंड, 540 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार