IAS रानू साहू सस्पेंड, 540 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज, 4 अगस्त। कोयला लेवी घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस रानू साहू को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने 22 जुलाई को निलंबन आदेश जारी किया है। बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ में 540 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले का पर्दाफाश किया है। मामले में ईडी ने कई कारोबारियों और नौकरशाहों पर भी शिकंजा कसा है।

इस दौरान मामले में आरोपियों से कमीशन में मिली राशि से आईएएस रानू साहू द्वारा खरीदी गई 5.52 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच किया है। ईडी ने रानू साहू के रायपुर निवास पर दोबारा छापा मारा था, जिसके बाद पूछताछ के लिए बुलाकर गिरफ्तार किया था. उस दौरान वे मंत्रालय में पदस्थ थीं। ED ने मामले में आईएएस रानू साहू को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया कि कोयले से जुड़ी लेवी का सारा कारोबार कोरबा से संचालित हो रहा था, जब रानू साहू कोरबा कलेक्टर थीं।

Share this
READ MORE  श्री एकांतेश्वर महादेव की कथा का चौथा दिन, पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा - शिव की दुनिया में कंकर भी शंकर हैं