

दुर्ग न्यूज, 15 जून। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्री.बीएड एवं प्री.डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन 17 जून को दो पालियों में होगा। इसी प्रकार संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 जून को किया जाएगा। इस हेतु व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर एडमिट कार्ड 10 जून से अपलोड कर दिया गया है।
परीक्षार्थी उपरोक्त प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं हेतु अपना एडमिट कार्ड के लिए लिंक vyapamonline.cgstate.gov.in/online से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

