शहर में सुपरहिट संगीतमय धमाका 17 जून को, 90 एवं बाद के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देंगे शहर के गायक कलाकार

Share this

दुर्ग न्यूज, 15 जून। छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले 17 जून को शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टेंड में शाम 6 बजे से सुपरहिट संगीतमय धमाका का आयोजन किया गया है। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, तुलसी सोनी व दिनेश जैन ने बताया कि उक्त सुपरहिट संगीतमय धमाका में 90 एवं बाद के प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति शहर के गायक कलाकार पूर्वा श्रीवास्तव , कृति बक्शी, सुभदा श्री, श्रीजा दलाल, जानकी रमैया, यूनुस चौहान, हरीश सोनी, त्रिलोक सोनी, तुलसी सोनी, गुलाब चौहान, प्रणव सोनी, कंचन पाटिल, अन्वेषा गुप्ता, कार्तिका तिवारी द्वारा दी जायेगी।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका स्व लता मंगेशकर,आशा भोसले, अलका याग्निक,अनुराधा पोंडवाल,श्रेया घोषाल, कुमार शानू,उदित नारायण,सोनू निगम, अभिजीत,शब्बीर कुमार,स्व मो अजीज,के के,शैलेंद्र सिंह के गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। छत्तीसगढ़ मंच ने दुर्ग भिलाई के संगीत प्रेमियों एवं शहरवासियों से इस संगीतमय कार्यक्रम में उपस्थित होकर गायकों का उत्साहवर्धन करने अपील की है।

Share this
READ MORE  दुर्ग, धमधा व पाटन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग, कलेक्टर कार्यालय में 5 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन