
दुर्ग न्यूज,15 जून। कंपनी में फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

प्रकरण के संबंध में पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जगप्रीत सिंह पिता एचएस लुथरा (45) कादम्बरी नगर दुर्ग द्वारा 26 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 1 मार्च 2018 से 26 मई 2023 के मध्य आरोपी कोलस्टोन बाथ एण्ड स्पा प्रा.लि. कंपनी नई दिल्ली के मालिक अमित आहुजा,अनिल आहुजा, बबिता दिव्या उर्फ बबिता कपिला एवं अमित नेगी द्वारा प्रार्थी को बाथ टब और सेनेटरी सामान का डीलरशिप दिलाने के नाम पर अनुज्ञा अनुबंध कराकर अनुज्ञा अनुबंध के शर्तो का पालन नहीं कर एक करोड़ 60 लाख 82 हजार 310 रुपये की ठगी किये हैं। जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम दिल्ली से आरोपी अनिल कुमार आहुजा,अमित आहुजा एवं अमित नेगी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

