
प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभा निखर कर सामने आती है: विनोद राठी

दुर्ग न्यूज,25 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा आज रविवार को रायपुर के एक होटल में वार्षिक बैठक में आय-व्यय तथा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ में शतरंज को बढ़ावा देने एवं उत्कृष्ठ आयोजन के लिए प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी, एम चंद्रशेखर, समाजसेविका श्रीमती निर्मला राठी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप दास, सचिव हेमंत खूंटे, ललित भंसाली ने जिला शतरंज संघ दुर्ग को ट्राफी देकर सम्मानित किया। जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष,एसके भगत,ललित वर्मा,मोरध्वज कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी, दिनेश जैन,राजकुमार ताम्रकार ने उक्त ट्रॉफी ग्रहण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासचिव विनोद राठी ने शतरंज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा छत्तीसगढ़ में शतरंज को बढ़ावा देने समस्त जिला इकाइयों को निर्देश दिये। श्री राठी ने कहा कि प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से ही छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिला इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

