भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 को आएंगे छत्तीसगढ़, बिलासपुर में लेंगे जनसभा 

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 27 जून। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था। वहीं अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर 30 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान जेपी नड्डा बिलासपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिस सभा को संबोधित करेंगे उस सभा का आयोजन बिलासपुर के रेलवे मैदान में दोपहर दो बजे से किया जाएगा। भाजपा ने इस सभा में 25 हजार लोगों के आने का दावा किया है।

Share this
READ MORE  मीडियाकर्मियों ने भीड़ से अनजान महिला को बुलाया, पहले ही उसके बारे में पर्चा लिख दिया, लोगों ने की जय-जयकार | Baba of Bageshwar Dham in Raipur Dhirendra Shastri's divine court in Raipur Chhattisgarh Miracle shown live in front of the media Dhirendra Shastri controversy Nagpur superstition Bageshwar Dham