
दुर्ग न्यूज, 20 जुलाई। दुर्ग जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला ने भिलाई तीन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि विनीता मल्होत्रा उर्फ आलिया अहमद ने पति जोहल अहमद की ओर से तीन तलाक देने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 10 साल पहले जोहल अहमद से मुस्लिम धर्म अपनाकर महिला ने लव मैरिज की और पति के कहने पर अपना नाम भी बदला। कुछ समय तक तो सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच दूरिया बढ़ती गईं। उसके पति ने उसे छोड़ने की बात कही। तब उसने कोर्ट में भरण पोषण का मामला दायर किया। 3 मई 2023 को पति जोहल से महिला का झगड़ा हुआ और जोहल ने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर छोड़ दिया। पति का कहना था कि वो उसे इस्लामिक तरीके से तीन बार तलाक बोलकर संबंध तोड़ने का अधिकार है। आलिया की शिकायत पर भिलाई तीन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को कल गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। जोहल जशपुर में प्राइवेट नौकरी करता है तथा पत्नी से उसका काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। पत्नी की शिकायत पर उन्होंने मुस्लिम विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जोहल को गिरफ्तार किया है।

