यादें रफी एवं यादें किशोर का आयोजन 3 अगस्त को, मंच के संरक्षक विमल तिवारी को देंगे शहर के गायक कलाकार श्रद्धांजलि

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 2 अगस्त। 3 अगस्त को संगीतमय कार्यक्रम यादें रफी एवं यादें किशोर का आयोजन पुराना बस स्टैंड में शाम 7 बजे से किया गया है। कार्यक्रम में अमर गायक स्व मोहम्मद रफी एवं स्व किशोर कुमार के गाए नगमों की प्रस्तुति शहर के गायक कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंच के संरक्षक स्व विमल तिवारी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दुर्ग भिलाई के कोई भी गायक कलाकार अपने गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि दे सकते हैं। मंच द्वारा आयोजित स्व मोहम्मद रफी की पुण्य तिथि तथा स्व किशोर कुमार जी के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष संगीतमय कार्यक्रम आयोजित कर अमर गायकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। उक्त संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंच के सहयोगी एवं संरक्षक व संगीत प्रेमी स्व विमल चंद तिवारी को भी शहर के गायक कलाकारों एवं संगीत से जुड़ी संस्था तराना म्यूजिकल ग्रुप ,साईं म्यूजिकल ग्रुप, द रैंन ड्राप, कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप, द वॉयस ऑफ दुर्ग सिटी, स्वरांजलि ग्रुप, चोपाल संगीत ग्रुप, स्वर गंगा द्वारा भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। छत्तीसगढ़ मंच ने इस अवसर पर शहर के संगीत प्रेमियों एवं शहरवासियों से उपस्थित होने अपील की है।

Share this
READ MORE  ED NEWS, अरविंद सिंह की रिमांड बढ़ी, निरंजन दास के मामले में फैसला कल