AAP प्रमुख दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को आएंगे राजधानी, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र

Share this

 

रायपुर, 16 अगस्त। प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस, क्षेत्रीय दलों के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनाव की तैयारी में है। चुनावी सरगर्मी के मद्देनजर आप के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को रायपुर दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि, दिल्ली के सीएम केजरीवाल यहां प्रदेशभर के आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कार्यक्रम में चुनावी मंत्र देंगे। घोषणा पत्र समिति के नेताओं से स्थानीय मुद्दों को लेकर फीडबैक ले सकते हैं। सीएम केजरीवाल टाउन हॉल कार्यक्रम के तहत रायपुर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर वे गारंटी कार्ड भी जारी कर सकते हैं।

Share this
READ MORE  भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 30 वां दिन: राहुल गांधी ने कोरबा में किया रोड शो