छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे कल, इन मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन कर रहा आंदोलन

Share this

दुर्ग न्यूज, 13 सितंबर। छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। आरटीई की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इन्ही मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन 21 सितंबर को आंदोलन की तैयारी में भी है।

शिक्षा के अधिकार के तहत सीटों में एडमिशन के बाद भी शासन द्वारा करोड़ रूपए रोक रखा है, ऐसे में 21 सितंबर को रायपुर में जंगी प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पैसा बढ़ाने, समय पर पैसा जारी करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरेगा।

Share this
READ MORE  नेकी फाउंडेशन के द्वारा 22 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर