27 जनवरी तक सौम्या, 14 फरवरी तक बढ़ी IAS ‌विश्नोई, सूर्यकांत समेत बाकियों की रिमांड | Enforcement Directorate Hearing Raipur Court Soumya Chaurasia Controversy Money-laundering Chhattisgarh

Share this

रायपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को ईडी मामले में फिर से सुनवाई हुई। उप सचिव सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल जेल में हैं। इन सभी के पक्षों को लेकर फिर से अदालत में सुनवाई की गई। ईडी की विशेष अदालत के न्यायाधीश अजय कुमार सिंह की अदालत में यह सुनवाई हुई। फिलहाल अदालत ने इन सभी आरोपियों को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। यह सभी ईडी की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग और खनिज में हुए अवैध लेनदेन के आरोपी बनाए गए हैं।

बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया ” न्यायालय ने पहले ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी के लिए कहा था। आज सूर्यकांत तिवारी और अन्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। जिसमें उनकी न्यायिक रिमांड को 14 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। वहीं सौम्या चौरसिया की न्यायिक रिमांड की 27 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

बेल पर 19 जनवरी को सुनवाई

वकील हर्षवर्धन परगनिया ने बताया आज हमारे द्वारा सौम्या चौरसिया के बिहाफ में बेल एप्लीकेशन दी गई है, न्यायालय ने ने बेल एप्लीकेशन की सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख दी है। हमारे द्वारा कहा गया है कि इसी प्रकार सभी शेड्यूल ऑफेंस में नहीं है, ना ही हमारी कोई संलिप्तता है, ना ही हमारा नाम दिया गया है। हमारे द्वारा बाकी भी तर्क दिए गए हैं जो की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किया जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मार्केट में करते थे पॉकिटमारी, सस्ती कीमत में खपाते थे चोरी का मॉल, 20 मोबाइल बरामद | Used to do pickpocketing in market and congested areas, used to consume stolen goods at cheap price, 20 mobiles recovered