
दुर्ग न्यूज़, 24 अक्टूबर। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में प्रचार अभियान की शुरुआत 30 अक्टूबर को सीएम बघेल के गृह जिले दुर्ग से करेंगे। उनकी सभा में दुर्ग जिले के प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल करेंगे।

इनमें पाटन से प्रत्याशी विजय बघेल, दुर्ग शहर से गजेन्द्र यादव व दुर्ग ग्रामीण प्रत्याशी ललित चंद्राकर शामिल हैं। वहीं पीएम मोदी से पहले सांसद रविशंकर प्रसाद 27 को दुर्ग में सभा करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय भी रहेंगी।

