गरियाबंद में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट , ITBP का एक जवान शहीद

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 17 नवंबर। गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद हो गया। सुबह धमतरी में भी सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ। गस्त पर निकले CRPF और DRG की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक IED ब्लास्ट किए। इस दौरान बाइक पर सवार 2 CRPF जवान बाल-बाल बचे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

धमतरी हमले के बारे में अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम मतदान दलों को सुरक्षा प्रदान करने निकली थी। मौके पर दो IED होने की पुष्टि हुई है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह ब्लास्ट किया गया। कल ही नक्सलियों द्वारा मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। इसे देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बीएसपी की एजीएम हुईं सस्पेंड, चीजें फेंकने और अधीनस्थ कर्मचारी पर धौंस दिखाते किया दुर्व्यवहार