बीएसपी की एजीएम हुईं सस्पेंड, चीजें फेंकने और अधीनस्थ कर्मचारी पर धौंस दिखाते किया दुर्व्यवहार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 24 नवंबर। भिलाई स्टील प्लांट के इंटरनल ऑडिट डिपार्टमेंट की एजीएम प्रियंका होरो के खिलाफ जांच बाद आज शाम उन्हें सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया गया है। अब उनकी इंक्वायरी होगी और चार्जशीट भी जारी की जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि सेल के सीडीए रूल्स की चपेट में भी इस एजीएम के आने की संभावना बलवती है। सेल सीडीए रूल्स के तहत आगे की विभागीय कार्रवाई के तहत अब उन्हें कारण बताओ नोटिस या चार्जशीट दी जाएगी। प्रबंधन सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस पर फैसला होना है। अगर चार्जशीट दी गई तो सीडीए रूल्स के तहत उन्हें बड़ी सजा भी हो सकती है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गौरतलब हो कि कल दोपहर 12 बजे एजीएम द्वारा आफिस में चीजें फेंकने और अधीनस्थ कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किए जाने सहित महिला कर्मी से मारपीट की शिकायत मिली थी। इसके बाद विभागीय सीसीटीवी के फुटेज में उनका आक्रामक रूख साफ तौर पर जांच टीम को मिला है नतीजतन प्रबंधन ने एजीएम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए शाम को सस्पेंड आदेश जारी कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच अभी भी जारी है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों के लिए जल्द होंगी भर्तियां, सीएम ने बैठक में लिया फैसला