कांग्रेस के पूर्व‌ पार्षद, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 जुलाई। आज दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व पार्षद कसारीडीह दुर्ग संजय सिंह, भाजयुमो पाटन प्रभारी और जिला मंत्री वरूण जोशी, एबीवीपी के पूर्व नगर सहमंत्री शंकर ठाकुर, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप लाल ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। आम आदमी पार्टी जिला दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष डा. एसके अग्रवाल ने इन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए स्वागत किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेडी, महासचिव वदूद आलम, प्रदेश अध्यक्ष आरटीआई मेहरबान सिंह, महिला विंग सचिव के ज्योति, जिलाध्यक्ष अमित हिरवानी, संजीत विश्वकर्मा भी उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बड़ी खबर : महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन के खिलाफ लड़े थे चुनाव