डैम में बह गए दो दोस्तों का शव 18 घंटे बाद बरामद, अंडा गांव में पसरा मातम

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 जुलाई। दुर्ग जिले में तांदुला नदी पर बने आमटी स्टॉप डैम में बहे दो युवकों का शव 18 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह खोज निकाला है। दोनों युवक दुर्ग के अंडा गांव निवासी थे, उनकी मौत की पुष्टि बाद यहां मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक चुम्मन पढ़ाई के बाद गांव में अपनी एक दुकान चलाता था। उसका एक भाई और एक बहन है। पिता भी उसके साथ खेती और दुकान देखते हैं जबकि शिवम अपने घर का अकेला लड़का है। उससे छोटी उसकी एक बहन है। उसके पिता दुर्ग में एक ज्वेलरी शॉप में काम करते हैं। दोनों युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम सा पसरा हुआ है।
गौरतलब हो कि कल नदी में बहे युवक का नाम चुम्मन ठाकुर (29 वर्ष) पिता सतन ठाकुर और शिवम (19 वर्ष) पिता विक्की सोनी है। दोनों अंडा के ही रहने वाले थे। चुम्मन, शिवम और उसके चार दोस्त अंडा से कुछ दूर विनायकपुर के पास तांदुला नदी में बने आमटी स्टॉप डैम की तरफ गए थे। चुम्मन ने अपनी बाइक को धोने के लिए स्टॉप डैम में चढ़ाया। गुरुवार दोपहर शिवम और चुम्मन बाइक धो ही रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों बाइक के साथ नदी के तेज बहाव में चले गए। उनके दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। आसपास मौजूद लोगों ने अंडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ दुर्ग की टीम को बुलाया। कल एसडीआरएफ की टीम ने शाम हो जाने से अपना रेस्क्यू ऑपरेशन बीच में ही रोक दिया। जिसके बाद आज फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें टीम को सफलता मिली।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सड़क दुर्घटना में ग्राफिक्स एनिमेशन छात्र की मौत 🛑 कार की ठोकर से हुआ हादसा