मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ, सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री भी रहे मौजूद

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 जुलाई। राजभवन में मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान सीएम भूपेश बघेल मौजूद थे। इसी के साथ मोहन मरकाम भूपेश कैबिनेट में शामिल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा ये तय नहीं है। बताया जा रहा है कि भूपेश कैबिनेट में कई बड़े फेरबदल हो सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मोहन मरकाम जोधपुरी शूट पहनकर पत्नी और बच्चों के साथ राजभवन पहुंचे थे। समारोह के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित कई विधायक राजभवन के दरबार हाल में मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  गणेश विसर्जन: डूबने से 7 बच्चों की मौत, 2 लापता के रेस्क्यू के प्रयास