मारपीट और अपमान के आरोपी पार्षद और पार्षद पुत्र गिरफ्तार                    

Share this

दुर्ग न्यूज़, 24 नवंबर। भिलाई नगर विधानसभा में चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी बात को लेकर पिता पुत्र ने गालियां देते हुए एक सिक्ख से मारपीट की थी। साथ ही प्रार्थी की धार्मिक भावना को आहत करने की नीयत से मारपीट करते समय सतपाल सिंह की पगड़ी भी खोल दी गई थी। घटना के बाद प्रार्थी सतपाल सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह निवासी सेक्टर-10 भिलाई द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी कि सेक्टर-10 भिलाई निवासी पार्षद अभय सोनी (64) एवं उसके पुत्र अमनदीप सोनी ( 25) द्वारा प्रार्थी से मारपीट की गई। पुलिस द्वारा प्रार्थी के रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 294, 295ए, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पाए जाने से प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।घटना के बाद से लगातार प्रार्थी सतपाल सिंह को प्रकरण की विवेचना के अनुक्रम में अपना कथन देने हेतु तलब किया जा रहा था परन्तु प्रार्थी कथन देने हेतु उपस्थित नहीं हो रहा था इस संबंध में प्रार्थी को नोटिस भेजा गया। 22 नवंबर की शाम प्रार्थी सतपाल सिंह थाना उपस्थित आकर अपना कथन दिए। घटना के बाद से दोनों आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए थे। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आज आरोपियों को गिरफ्तार कर विधि संगत कार्यवाही करते हुए न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  विधायक रिकेश के बड़े भाई की बिगड़ी तबियत, आईसीयू में 24 घंटे से हैं अचेत, झारखंड से एक दिन के लिए विधायक की भिलाई वापसी