कामधेनु विवि में इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति

Share this

दुर्ग न्यूज़, 24 नवंबर। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव का ‌आयोजन किया गया। इसके तहत रंगोली, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, कार्टूनिंग, पेंटिंग, कोलाज, क्ले मॉडलिंग, समूह नृत्य, समूह-एकल गायन, स्किट, मिमिक्री इत्यादि 17 स्पर्धाएं हुई, जिसमें पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा ने ओवरआल चैंपियनशिप जीता। इस तरह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.नीलू गुप्ता ने युवा महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कुलपति डॉ.आरआरबी.सिंह ने छात्रों एवं स्टाफ को उत्साहवर्धन करने के लिए युवा महोत्सव के बारे में जानकारी दी एवं सभी को अपने उद्बोधन में कम से कम एक उद्देश्य लेकर चलने, लगन एवं रोज 2 घंटे मेहनत करने हेतु प्रेरित किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.आरके.सोनवणे, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा डॉ. एसके तिवारी, सभी महाविद्यालय के अधिष्ठातागण, समस्त निदेशकगण, समस्त प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं, क्रीड़ा अधिकारी एबीएस. दीवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोनाली पृष्टि द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी द्वारा अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की अध्यक्ष दिव्यांग शिवकुमार के मदद को आई आगे