रायपुर में कालिख फेंकने के बाद ईंट के जवाब में चले पत्थर, कांग्रेसी और भाजपाई एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कराने डंटे थाना में, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हुए घायल, ले जाए गए हास्पिटल, देखें घमासान की तस्वीरें

Share this

दुर्ग न्यूज, 24 मार्च।‌ राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद आज शाम रायपुर में जमकर बवाल हुआ है। यहां भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता पहले आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा किया, भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेंकी गई तो जवाब में भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंचे और कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक मारा है।

धीरे धीरे हंगामा और बढ़ गया फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर पथराव शुरू कर दिया, उन पर अंडे भी फेंकने लगे। जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंका है। पत्थरबाजी में भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


तभी दूसरी तरफ चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी कर दिया। राजीव भवन के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई है।

गौरतलब हो कि कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे थे तभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा कार्यकर्ता भी झंडा लेकर सड़क पर आ गया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता करीब आधे घंटे तक एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते रहे और बवाल बढ़ता गया। मौके धक्का- पर पुलिस भी मौजूद नहीं थी। पास के थाने के 1-2 कर्मचारी पहुंचे। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख एक बस भरकर फोर्स के जवान बुलाए गए। भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के गुंडे भाजपा कार्यालय में घुसकर हमला करना चाहते थे। हमने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। अब यह हालात बन रहे हैं कि कांग्रेसियों की गुंडागर्दी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी देगी।

READ MORE  बच्चों में भाषायी कौशल बढ़ाने शिक्षकों को ट्रेनिंग | Training of teachers to enhance linguistic skills in children


आपको बता दें कि हालात बिगड़ने के बाद एएसपी अभिषेक माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त बल की तैनाती की और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। तब कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए। भाजपा कार्यालय में हुए हंगामे के बाद विवाद बढ़ता देख पुलिस के अतिरिक्त बल की तैनाती कांग्रेस भवन के बाहर भी कर दी गई थी। कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में राजीव भवन पहुंचने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस भवन जाकर हंगामा करने की धमकी दी थी। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर पहुंच गए। उन्हें पुलिस ने रोकने काफी प्रयास किया मगर वे नहीं माने और कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी।

कांग्रेस भवन के भीतर से और बाहर खड़े भाजपा नेताओं के बीच ईंट का जवाब पत्थर से देने का सिलसिला आधे घंटे चलता रहा। सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस कर्मी बचकर भागे, बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को पथराव करने से रोका गया। दोनों दल के लोग मोदहापारा थाना पहुंच बवाल करने लगे। पुलिस अफसर जैसे-तैसे नेताओं को समझाने में लगे रहे। इस मसले को लेकर एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने कहा कि दोनों तरफ से पथराव किया गया है, वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है, दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस द्वारा कांग्रेसियों को छूट देने का आरोप भी लगाया है।

Share this