सीसीएमसी में वार्षिक स्नेह सम्मेलन मेडि-मड़ई

Share this

 

दुर्ग, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ के प्रमुख मेडिकल कॉलेज चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में विगत दिनों वार्षिक स्नेह सम्मलेन ’’मेडि – मड़ई ’’ का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा, सम्बद्ध अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर के निर्देशन व छात्रसंघ पदाधिकारी व जूड़ो के प्रयासों से कार्यक्रम हुआ। इस भव्य आयोजन में अकादमिक, खेल, संगीत, साहित्यिक एवं फाइन आर्ट्स की विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं में चिकित्सा छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और पुरस्कार जीते। 17 से 22 मार्च तक आयोजित इस क्रमबद्ध समारोह में डॉ. अशोक कुमार चंद्राकर, कुलपति आयुष विवि संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, एम्स रायपुर के डायरेक्ट डॉ.नितिन नागरकर, आयुक्त दुर्ग संभाग , महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक दुर्ग , डॉ. अभिषेक पल्लव ,आयुक्त नगर निगम दुर्ग, रोहित व्यास भिलाई, नगर विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग मेयर धीरज बाकलीवाल ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम अविस्मरणीय बन गया। इस कार्यक्रम के संयोजन में डॉ. कुलदीप सांगा, डॉ. करन चंद्राकर और डॉ. गौतम कश्यप ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन गुप्ता व डॉ. कपिल राजपूत ने किया।

Share this
READ MORE  दुर्ग एस‌एसपी की नई पहल, पुलिस कर्मियों के जन्मदिवस पर उनसे मुलाकत कर दिया शुभकामना संदेश, एक दिन अवकाश देकर सेलिब्रेट करने का दिया तोहफा