रायपुर में 50 लाख की धोखाधड़ी, रकम लेकर चंपत हुआ ड्राइवर अरेस्ट 

Share this

 

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपये लेकर उसका ड्राइवर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह निवासी कारोबारी उमेश अग्रवाल ने 24 अप्रैल को अपने अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन को बैंक में जमा करने के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। अकाउंटेंट, ड्राइवर कृष्णा साहू के साथ कार (CG 04 QG 663) से बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक बंद मिलने पर दोनों लौटने लगे।

 

वापसी के दौरान गीतांजलि नगर के पास ड्राइवर ने चालाकी से अकाउंटेंट को गुटखा लाने के बहाने गाड़ी से उतार दिया। जैसे ही अकाउंटेंट नीचे उतरा, आरोपी कार और रकम लेकर मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से अकाउंटेंट हतप्रभ रह गया और तुरंत इसकी सूचना कारोबारी को दी।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब एक साल से ड्राइवर के रूप में कार्यरत था और उसने भरोसा कायम कर लिया था। वारदात के बाद वह अपने भाठागांव स्थित निवास पर भी नहीं पहुंचा। आरोपी मूल रूप से धमतरी का निवासी है, जहां पुलिस ने पहले भी तलाश की थी।

पुलिस ने आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

कर्ज बनी वजह ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पर कर्ज होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस एंगल समेत सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है और कारोबारी से भी लेन-देन के संबंध में पूछताछ की गई है।

READ MORE  दर्द, खांसी, बुखार समेत 156 FDC दवाओं पर सरकार का बैन, ये हैं खतरे की घंटी
Share this